बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कटिहार के बिघोर पंचायत में राशन घोटाले का आरोप

कटिहार के बिघोर पंचायत में राशन घोटाले का आरोप

Share Now :

WhatsApp

कटिहार जिले के बिघोर पंचायत में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान पर गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब ग्रामीणों ने डीलर पर प्रति लाभार्थी 4.50 किलो कम अनाज देने का आरोप लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने की शिकायत वे लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि जब इस बार लाभार्थियों ने खुलकर विरोध किया तो डीलर सबा परवीन और उनके पति आलम के साथ तीखी बहस हो गई।

कटिहार के बिघोर पंचायत में राशन घोटाले का आरोप
कटिहार के बिघोर पंचायत में राशन घोटाले का आरोप

मुखिया प्रतिनिधि पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुजफ्फर हुसैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और तत्काल प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एएमओ) से फोन पर संपर्क कर मामले की जानकारी दी। हुसैन ने बताया कि संबंधित अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

कटिहार के बिघोर पंचायत में राशन घोटाले का आरोप
कटिहार के बिघोर पंचायत में राशन घोटाले का आरोप

चाकू दिखाकर डराने का आरोप

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान डीलर पक्ष की ओर से चाकू दिखाकर लोगों को डराने की कोशिश की गई। कथित तौर पर कहा गया कि “इतना ही राशन मिलेगा, लेना है तो लो, नहीं तो नहीं।” इस आरोप के बाद ग्रामीणों में और आक्रोश फैल गया।

कटिहार के बिघोर पंचायत में राशन घोटाले का आरोप
कटिहार के बिघोर पंचायत में राशन घोटाले का आरोप

डीलर ने टिप्पणी से किया इनकार

जब इस संबंध में डीलर से संपर्क किया गया तो उन्होंने किसी भी आरोप पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। फिलहाल मामले की सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दे दी गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में राशन मिल सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content