बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » किशनगंज में इंटर-फेथ शादी को लेकर विवाद

किशनगंज में इंटर-फेथ शादी को लेकर विवाद

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले में इंटर-फेथ शादी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक हिंदू महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

किशनगंज में इंटर-फेथ शादी को लेकर विवाद
किशनगंज में इंटर-फेथ शादी को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, नवाबगंज इलाके की रहने वाली प्रिया घोष ने वर्ष 2022 में खुशाल अहमद से प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद साथ रहने का फैसला किया और शादी कर ली। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल के कुछ सदस्य उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने धर्म परिवर्तन से साफ इनकार कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि 5 मार्च की शाम वह अपने घर के बाहर कपड़े सुखा रही थीं। उसी दौरान परिवार के कुछ सदस्य वहां पहुंचे और उनसे इस्लाम धर्म अपनाने तथा रमजान के दौरान रोजा रखने की बात कहने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

किशनगंज में इंटर-फेथ शादी को लेकर विवाद
किशनगंज में इंटर-फेथ शादी को लेकर विवाद

महिला के अनुसार, जब उनके पति खुशाल अहमद ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि उनकी पत्नी को अपनी पसंद का धर्म मानने की पूरी आजादी है, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल के कुछ लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की। इस घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए।

मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घायल दंपति को इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

इस मामले को लेकर टाउन थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पीड़िता ने अपनी और अपने पति की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

32 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content