बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कटिहार में गैस की अफवाहों से बढ़ी घबराहट, होटलों में सिलेंडर स्टॉक

 कटिहार में गैस की अफवाहों से बढ़ी घबराहट, होटलों में सिलेंडर स्टॉक

Share Now :

WhatsApp

कटिहार जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं के बीच चिंता का माहौल बन गया है। गैस की कमी की आशंका से कई लोग अपने घरों और होटलों में जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर जमा करने लगे हैं। इस स्थिति से बाजार में मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे सामान्य आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव पड़ रहा है।

 कटिहार में गैस की अफवाहों से बढ़ी घबराहट, होटलों में सिलेंडर स्टॉक
कटिहार में गैस की अफवाहों से बढ़ी घबराहट, होटलों में सिलेंडर स्टॉक

जिला प्रशासन ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए जिले में 16 विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है, जो विभिन्न इलाकों में जांच कर रहे हैं।

 कटिहार में गैस की अफवाहों से बढ़ी घबराहट, होटलों में सिलेंडर स्टॉक
कटिहार में गैस की अफवाहों से बढ़ी घबराहट, होटलों में सिलेंडर स्टॉक

डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर लें। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

 कटिहार में गैस की अफवाहों से बढ़ी घबराहट, होटलों में सिलेंडर स्टॉक

 कटिहार में गैस की अफवाहों से बढ़ी घबराहट, होटलों में सिलेंडर स्टॉक
कटिहार में गैस की अफवाहों से बढ़ी घबराहट, होटलों में सिलेंडर स्टॉक

हालांकि, अफवाहों के कारण अचानक बढ़ी मांग का असर बाजार में देखने को मिल रहा है। कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। डीएस कॉलेज के पास स्थित कुछ होटल और नाश्ते की दुकानों में गैस की कमी के कारण वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी पड़ रही है। यहां कई दुकानदार अब मिट्टी के चूल्हे बनाकर गोबर के उपलों का इस्तेमाल कर खाना बना रहे हैं।

शहर के भेड़िया रहीका स्थित प्रेम गैस एजेंसी समेत अन्य गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। उपभोक्ता घंटों लाइन में लगकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कई लोगों को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और आवश्यक कदम उठा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

10 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content