बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » किशनगंज में अलविदा जुम्मा पर उमड़ी नमाज़ियों की भीड़

किशनगंज में अलविदा जुम्मा पर उमड़ी नमाज़ियों की भीड़

Share Now :

WhatsApp

पवित्र रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार को किशनगंज जिले में अलविदा जुम्मा की नमाज़ पूरे श्रद्धा और अकीदत के साथ अदा की गई। इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर और इबादत की भावना के साथ मस्जिदों की ओर जाते दिखाई दिए, जिससे पूरे इलाके में धार्मिक माहौल बना रहा।

किशनगंज में अलविदा जुम्मा पर उमड़ी नमाज़ियों की भीड़
किशनगंज में अलविदा जुम्मा पर उमड़ी नमाज़ियों की भीड़

शहर की प्रमुख मस्जिदों जैसे जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, चूड़ी पट्टी मस्जिद और पश्चिमपाली मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाज़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई स्थानों पर मस्जिदों के अंदर जगह कम पड़ने पर लोगों ने मस्जिद परिसर और आसपास के खुले स्थानों में भी नमाज़ अदा की। भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटियों की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

किशनगंज में अलविदा जुम्मा पर उमड़ी नमाज़ियों की भीड़
किशनगंज में अलविदा जुम्मा पर उमड़ी नमाज़ियों की भीड़

नमाज़ के दौरान इमामों ने अपने संबोधन में रमज़ान के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को इंसानियत, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना आत्मशुद्धि, संयम और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है।

किशनगंज में अलविदा जुम्मा पर उमड़ी नमाज़ियों की भीड़
किशनगंज में अलविदा जुम्मा पर उमड़ी नमाज़ियों की भीड़

नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने देश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआएं मांगीं। इस दौरान समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की भी अपील की गई। नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर अलविदा जुम्मा की मुबारकबाद देते नजर आए और रमज़ान के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक इबादत करने का संकल्प लिया।

किशनगंज में अलविदा जुम्मा पर उमड़ी नमाज़ियों की भीड़
किशनगंज में अलविदा जुम्मा पर उमड़ी नमाज़ियों की भीड़

अलविदा जुम्मा के मौके पर शहर के बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिली। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे। कपड़ों, इत्र, टोपी और सेवइयों की दुकानों पर अच्छी भीड़ देखी गई, क्योंकि ईद-उल-फितर की तैयारियां भी अब अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। दुकानदारों के अनुसार रमज़ान के आखिरी दिनों में खरीदारी का उत्साह और बढ़ गया है।

इस अवसर को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। शहर के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, ताकि नमाज़ शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

10 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content