बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा

पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा

Share Now :

WhatsApp

 

पूर्णिया, बिहार: जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों को हिला कर रख दिया। इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति झुलस गया। मृतकों में सरववैली गांव के पंच सदस्य मो. इकराम (50) और इंदिरा नगर डहरिया निवासी सिमरन कुमारी (20) शामिल हैं।

पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा
पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा

पहली घटना सरववैली गांव में हुई। मौसम अचानक बदलने के बाद मो. इकराम अपने घर के बाहर बंधे मवेशी को लेने गए थे। इसी दौरान उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिरी। उनके भाई मो. तनवीर ने बताया कि जोरदार बिजली गिरने से इकराम गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी गाय की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत मो. इकराम को पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा
पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा

मो. इकराम अपने क्षेत्र में एक सक्रिय और जिम्मेदार पंच सदस्य के रूप में जाने जाते थे और ग्रामीणों के बीच उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

दूसरी घटना इंदिरा नगर डहरिया में हुई। घर के बाहर चापाकल से पानी भर रही 20 वर्षीय सिमरन कुमारी अचानक आकाशीय बिजली का शिकार हो गई। उनके चाचा राकेश ऋषि ने बताया कि बिजली गिरते ही सिमरन झुलस कर जमीन पर गिर गई और अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा
पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा

इसके अलावा, जलालगढ़ में भी आकाशीय बिजली से एक व्यक्ति झुलस गया है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय और सतर्कता की आवश्यकता को दोबारा उजागर किया है। मौसम विभाग ने भी लोगों से आगाह किया है कि आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सीमित करें।

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाएंगे और लोगों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने का काम जारी रखेंगे।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

3 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content