बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

किशनगंज में पुलिस टीम पर हमला

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज जिले में गुरुवार रात उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अचानक भीड़ ने हमला कर दिया। खगड़ा मछमारा इलाके में हुई इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को हिरासत में लिया है।

किशनगंज में पुलिस टीम पर हमला
किशनगंज में पुलिस टीम पर हमला

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सितंबर महीने में दर्ज कांड संख्या 502/25 के एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से दो लोगों को गिरफ्तार किया। जब टीम दोनों को लेकर वापस लौट रही थी, तभी खगड़ा इलाके में कुछ लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और अचानक पथराव शुरू कर दिया।

किशनगंज में पुलिस टीम पर हमला
किशनगंज में पुलिस टीम पर हमला

हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

इसके बाद सदर थाना, बहादुरगंज, कोचाधामन सहित आसपास के थानों की पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान मौके से 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किशनगंज में पुलिस टीम पर हमला
किशनगंज में पुलिस टीम पर हमला

इधर, पुलिस कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग थाने पहुंचे और हिरासत में लिए गए लोगों में निर्दोषों को छोड़ने की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि कार्रवाई केवल असली दोषियों पर होनी चाहिए, जबकि निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाए।

फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद केवल उन्हीं लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिनकी संलिप्तता पाई जाएगी। इलाके में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

3 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content