बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

किशनगंज में आंधी तूफान ने जमकर मचाया तांडव

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कनकपुर पंचायत में देर रात तेज आंधी आने से खेत में लगे 10 से 15 एकर मक्के और  केले की फसल बर्बाद हो गई है। इससे कई किसानों के लाखों का नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है।

केला किसान ने बताया कि हम लोग काफी गरीब परिवार से आते  हैं बीती रात को अचानक तेज आंधी आने के कारण केला का खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गया अब हम लोगों के पास कोई रास्ता नहीं है की हम लोग खेती बाड़ी कर सके । हम लोग खेती-बाड़ी  कर अपना परिवार का भरण पोषण करते हैं अब  लगभग 8 से 10 एकड़ केला का फसल बर्बाद हो गया है लगभग 10 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

Advertisement

वही मक्के के फसल वाले किसानों का कहना है कि  ब्याज पर पैसे लेकर मक्के की खेती करते थे बीती रात आए तेज आंधी के कारण लगभग 6 से 7 एकड़ में लगे मक्के की फसल तहस नहस हो गया है, हम लोग का कोई रोजगारका का साधन नहीं है सिर्फ खेती-बाड़ी कर के ही अपना भरण पोषण करते हैं वहीं कनकपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोहेल उर्फ राजा, राजद नेता मुस्ताक आलम ने बताया कि जो भी किसानों का फसल क्षतिग्रस्त हुआ है उसे जिला कृषि पदाधिकारी को मिलकर मुआवजा दिलाने की बात कही, और कृषि जिला पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आंचल अधिकारी ठाकुरगंज से बात कर क्षेत्र की विभिन्न क्षतिग्रस्तों की जानकारी दी घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी सुचिता कुमारी विभिन्न गांव का निरीक्षण किया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या किसानों को मुआवजा मिल पाता है।

235 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content