बता ते चलें की लोकसभा चुनाव 2024 के बिहार एग्जिट पोल रिजल्ट के मुताबिक एनडीए को 5 से 10 सीटों का नुकसान हो सकता है, लेकिन आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन से बढ़त रहेगी,
लेकिन कैसे बता दें की अधिकतर एजेंसियों ने बिहार में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास के एनडीए की भारी जीत का अनुमान लगाया है, वहीं आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन के दहाई का आंकड़ा छूना भी मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि, पिछले चुनाव के मुकाबले 2024 के इलेक्शन में बिहार में एनडीए को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है, वहीं तेजस्वी यादव की आरजेडी का खाता इस बार खुलता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के क्षेत्र में काफी नाम कमा चुके कई एजेंसियों के मुताबिक बिहार में एनडीए को 28-32 सीटें जबकि महागठबंधन को 7-12 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वही एग्जिट पोल जारी करने वाले कई न्यूज़ चैनल जैसे न्यूज 18 पोल हब के बिहार एग्जिट पोल में एनडीए को 31 से 34 और महागठबंधन को 6 से 9 सीटें जीतने का अनुमान है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एजेंसी के सर्वे में बिहार में एनडीए की बंपर जीत का दावा किया गया है। इस सर्वे में बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी पार्टियों को 38 सीटें, जबकि आरजेडी, कांग्रेस के महागठबंधन को महज दो सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है।
जब की विभिन्न सर्वे के नतीजों पर अगर नजर डालें तो बिहार एनडीए में भारतीय जनता पार्टी तो अपनी अधिकतर सीटें निकाल सकती है, लेकिन नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड की सीटें घटने का अनुमान है। वहीं जनता एक्सप्रेस के एक सर्वे के अनुसार काराकाट से एनडीए कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोक मोर्चा आरएलएम के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है, इसी लिए कई एग्जिट पोल में भी उनकी जीत का अनुमान नहीं है। वहीं, महागठबंधन में रहकर चुनाव लड़ रहीं लेफ्ट पार्टियों का सूखा इस बार भी खत्म होने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। रिपब्लिक मैट्रिज और PMARQ के दो एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को 32 से 37 सीटें और महागठबंधन को 3 से 7 सीटें मिलने का दावा किया गया है। टूडेज चाणक्य के बिहार एग्जिट पोल में एनडीए को 36 और महागठबंधन को 4 सीटें दी गई हैं। न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को 37, महागठबंधन को 3 सीटों पर जीतता दिखाया गया है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक बिहार में एनडीए 36 और इंडिया गठबंधन 3 लोकसभा सीटें जीत सकता है, एक सीट अन्य के खाते में जाने का अनुमान है। अगर हम 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बिहार में एनडीए ने 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि महागठबंधन से सिर्फ एक सीट कांग्रेस जीत पाई थी। 2024 का चुनाव रिजल्ट क्या होगा, इसकी एक झलक आज जारी हुए बिहार के एग्जिट पोल के नतीजों से मिल सकती है। अब हम आपको 4 जून से पहले पहले किशनगंज सहित अलग-अलग जिले के एग्जिट पोल देने का काम करेंगे।जनता एक्सप्रेस हमेशा से आपको सही एग्जिट पोल बताते आ रही है, इस बार भी नजर जमाए रखें 4 जून से पहले पहले 2024 के लोकसभा चुनाव की हर अपडेट आप तक पहुंचाने का हमारा कार्य रहेगा। अभी के लिए बस इतना ही जय हिंद जय भारत।
