बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

कहां और कैसे देख सकते हैं अफगानिस्तान-यूगांडा का मैच?

Share Now :

WhatsApp

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 की सबसे बड़ी छुपी रुस्तम टीम मानी जाने वाली अफगानिस्तान मंगलवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मैच में उसका सामना यूगांडा की टीम से होगा। यूंगाडा की टीम के मुकाबले अफगानिस्तान की टीम काफी मजबूत है। लेकिन टी20 में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के मैच में ये देखने को मिला था। ये मैच वहीं खेला जाएगा जहां वेस्टइंडीज और पीएनजी का मैच खेला गया था। दोनो टीमों के वार्मअप मैचों की बात करें तो अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 55 रनों से मात दी थी। वहीं यूगांडा का सामना नामीबिया से हुआ था। यूंगाडा को इस मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान की ताकत उसके स्पिनर हैं और इसी के दम पर वह इस विश्व कप में किसी भी टीम को मात देने का दम रखती है। इस मैच को भारत में कैसे और कहां देखा जा सकता है, हम बताते हैं आपको।

323 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content