बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

मुजाहिद आलम के प्रयासों से वक्फ विकास योजना के तहत तेजी से हो रहा है निर्माण कार्य?

Share Now :

WhatsApp

कोचाधामन के पूर्व विधायक और अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 के सचिव मुजाहिद आलम के सतत प्रयासों से बिहार राज्य वक्फ विकास योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। हाल ही में, अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 की डेरा मारी मोजाबारी में 4.62 करोड़ रुपये की लागत से भव्य मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, पटना ने टेंडर जारी किया है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है।
यह मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य सड़क के पश्चिम में, डेरामारी मोजाबारी अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के सामने स्थित होगा। इसके अलावा, मोजाबारी, डेरामारी में 72 लाख रुपये की लागत से सेल्फ डिपॉजिट स्कीम के तहत मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण का प्रस्ताव बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, पटना द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है, और निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
कुतुबगंज, चूड़ी पट्टी में अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 की जमीन पर G+3 बहुउद्देशीय वक्फ भवन के शेष भाग के चहारदिवारी, मिट्टी भराई एवं पेभर ब्लॉक कार्य के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, पटना ने 97,46,495 रुपये का टेंडर जारी किया है, जिसकी अंतिम तिथि 26 जुलाई 2024 है। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम के प्रयासों से पहले ही 10 करोड़ रुपये की लागत से कुतुबगंज, चूड़ी पट्टी में G+3 बहुउद्देशीय वक्फ भवन का निर्माण कराया गया है।
डेरामारी मोजाबारी में अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 की पांच एकड़ जमीन पर 55 करोड़ रुपये की लागत से अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का भवन निर्माण भी पूरा हो चुका है। विद्यालय में नियुक्तियों की प्रक्रिया दो महीने के भीतर पूरी की जाएगी और आगामी सत्र से पढ़ाई शुरू की जाएगी। यहां हर साल प्रवेश परीक्षा के आधार पर 50 अल्पसंख्यक लड़कों और 50 अल्पसंख्यक लड़कियों का नामांकन होगा, जिनकी 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा उठाया जाएगा। यह विद्यालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, और इसके छात्रावास के लिए किशनगंज-बहादुरगंज पथ पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण बीएसआरडीसी, पटना द्वारा प्रक्रियाधीन है।
इन सभी निर्माण कार्यों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना के चेयरमैन इरशादुल्लाह, अंजुमन इस्लामिया वक्फ नंबर 1257 के अध्यक्ष नौशाद आलम, जिला औकाफ कमिटी के सचिव प्रो. बुलंद अख्तर हाश्मी, उपाध्यक्ष कारी मशकूर अहमद, उपसचिव शफीकुर रहमान समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

844 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content