बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

किशनगंज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बाल विवाह उन्मूलन के तहत कनकई सभागार में बैठक आयोजित

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: कनकई सभागार भवन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बाल विवाह उन्मूलन के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता किशनगंज के जिला विकास आयुक्त (DDC) ने की। इस बैठक में जनता एक्सप्रेस वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए।


विशेष रूप से, जनता एक्सप्रेस वेलफेयर फाउंडेशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर, रोशनी प्रवीण ने बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी गंभीर समस्याओं की जड़ों और प्रभावों पर प्रकाश डाला। रोशनी प्रवीण ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे बाल विवाह और बाल मजदूरी समाज में गंभीर असमानताएं और समस्याएं पैदा करती हैं और इनका रोकथाम कैसे किया जा सकता है।

Advertisement


उन्होंने सुझाव दिए कि समाज में जागरूकता फैलाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, और कानूनी और सामाजिक समर्थन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उनकी बातें बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और संगठनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही, और उन्होंने इस दिशा में ठोस उपाय और योजनाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।


बैठक में महिला हेल्पलाइन के केंद्र प्रशासक शशि शर्मा, किशनगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार, जिला हब के जिला कोऑर्डिनेटर शाहबाज आलम, किशनगंज के सिविल सर्जन, डालसा, गुड्डी कुमारी, उर्मिला कुमारी सहित कई अन्य संगठनों और अधिकारियों ने भाग लिया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Advertisement
109 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content