बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

पूर्णिया में धूमधाम से अदा की गई ईद की नमाज

Share Now :

WhatsApp

बिहार के पूर्णिया जिले में ईद का त्योहार इस बार भी पूरे उत्साह, उल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के मेडिकल कॉलेज स्थित ईदगाह परिसर में सुबह तय समय 6:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंद शामिल हुए। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

पूर्णिया में धूमधाम से अदा की गई ईद की नमाज
पूर्णिया में धूमधाम से अदा की गई ईद की नमाज

नमाज के बाद ईद की परंपरा के अनुसार लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर और हाथ मिलाकर मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, जहां हर तरफ खुशी और अपनापन नजर आया।

इस अवसर पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी लोगों के बीच पहुंचे और उन्होंने अकीदतमंदों को ईद की शुभकामनाएं दीं। वे मेडिकल कॉलेज स्थित ईदगाह के साथ-साथ लाइन बाजार की बड़ी मस्जिद भी पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उन्हें गले लगाकर बधाई दी। इस दौरान उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

पूर्णिया में धूमधाम से अदा की गई ईद की नमाज
पूर्णिया में धूमधाम से अदा की गई ईद की नमाज

पप्पू यादव ने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, त्याग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “ईद हमें मिलजुल कर रहने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने की सीख देती है। अल्लाह तआला सभी की दुआओं को कबूल करे और सभी के जीवन में सुख, शांति और तरक्की प्रदान करे।”

पूर्णिया में धूमधाम से अदा की गई ईद की नमाज
पूर्णिया में धूमधाम से अदा की गई ईद की नमाज

ईद को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के विभिन्न इलाकों, खासकर मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि नमाज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

पूर्णिया में धूमधाम से अदा की गई ईद की नमाज
पूर्णिया में धूमधाम से अदा की गई ईद की नमाज

इसके अलावा, जिले के अलग-अलग हिस्सों में स्थित मस्जिदों, ईदगाहों और सार्वजनिक मैदानों में भी विभिन्न समय पर नमाज अदा की गई। पूरे आयोजन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे यह त्योहार शांति और सौहार्द के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

108 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content