बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

किशनगंज अल्पसंख्यक विद्यालय की शुरुआत से डिटेंशन सेंटर के आरोप ध्वस्त, क्षेत्र में शिक्षा का नया दौर

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड स्थित डे मार्केट में करोड़ों की लागत से निर्मित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में शनिवार को नामांकन के लिए इंट्रेंस परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अभिभावकों में खुशी का माहौल है। यह विद्यालय नौवीं और 11वीं कक्षाओं में क्रमशः 100-100 विद्यार्थियों को नामांकित करेगा, जहां रहने और खाने की सभी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क होंगी।

छात्र-छात्राएं

गौरतलब है कि इस आवासीय विद्यालय का उद्घाटन बीते साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था, और अब विद्यालय की नियमित संचालन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के शुभारंभ के साथ ही अभिभावकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व विधायक मुजाहिद आलम का विशेष आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रयासों से यह संस्थान साकार हुआ है। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने कहा, यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।

Advertisement

मैं पिछले चार वर्षों से इस विद्यालय के लिए संघर्ष कर रहा था और आज यह सपना साकार हो रहा है। हमारे नेता वोट की नहीं, वोटरों की चिंता करते हैं, और इस विद्यालय का निर्माण इसी सोच का प्रमाण है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जब विद्यालय का निर्माण शुरू हुआ था, तब कुछ विपक्षी नेताओं ने इसे डिटेंशन सेंटर करार देकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की थी।

एग्जाम सेंटर से बाहर निकलते छात्राएं

लेकिन आज इस संस्थान की शुरुआत ने उन सभी आरोपों का मुँहतोड़ जवाब दे दिया है, और यहां के लोगों के लिए यह एक बेहतरीन शैक्षिक अवसर साबित हो रहा है। इस अवसर पर बुलंद अख्तर हाशमी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने विद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement
359 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content