पूर्णिया: मंगलवार को पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास शहर के जाने-माने कारोबारी सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की गोली मारकर ह*त्या कर दी गई। सूरज बिहारी शहर के सबसे बड़े मक्का गोदाम के मालिक थे और स्थानीय व्यापार जगत में उनकी पहचान प्रमुख कारोबारी के रूप में थी।
पुलिस के अनुसार, सूरज अपनी कार से उतर रहे थे कि तभी बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध 5 राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग में 3 गोलियां सूरज को लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूरज के साथ मौजूद प्राइवेट गार्ड और फुफेरे भाई ने उन्हें बचाने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग की। दोनों घायलों को बाल-बाल बचाकर घटनास्थल से भागने में सफल रहे।

आरोपी और घटना की पृष्ठभूमि
मृतक सूरज बिहारी की हत्या का आरोप नेवालाल चौक निवासी दो भाई, ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह पर है। पुलिस के अनुसार ये दोनों शहर में स्मैक का गिरोह चलाते हैं और वारदात के बाद से फरार हैं।
प्राइवेट गार्ड प्रेम कुमार ने बताया कि घटना की जड़ पिछले दिनों हुए विवाद में है। सरस्वती पूजा के दिन, सूरज के छोटे भाई उदय यादव और उनके दोस्तों के बीच इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर ब्रजेश और नंदू सिंह के साथ विवाद हुआ था। हालांकि उस समय यह विवाद किसी तरह सुलझा लिया गया था।
प्रेम कुमार ने आगे बताया कि मंगलवार सुबह, ब्रजेश और नंदू ने उदय यादव के ब्लॉगर दोस्त को घेरकर मारपीट करना शुरू किया। जब उदय मौके पर पहुंचे, तो दोनों भाई अपने 20-25 गुर्गों के साथ वहां आए और ब्लॉगर दोस्त तथा उदय को बंधक बनाकर मारपीट की। इसी क्रम में सूरज बिहारी को गोली मारी गई।

पुलिस की कार्रवाई
मरंगा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की कोशिश की जाएगी।

स्थानीय व्यापारी और नागरिक इस घटना से सदमे में हैं और शहर में बढ़ती हिंसा और अपराध पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं।
अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.










