बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » किशनगंज में गैस की किल्लत की अफवाह से हड़कंप

किशनगंज में गैस की किल्लत की अफवाह से हड़कंप

Share Now :

WhatsApp

 

किशनगंज: जिले में रसोई गैस की कमी को लेकर फैली अफवाहों ने शनिवार को लोगों में भय और हड़कंप मचा दिया। कई लोग गैस सिलेंडर को लेकर चिंतित नजर आए और लगातार गैस गोदामों का रुख करते रहे। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि उन्हें डर है कि कहीं गैस का स्टॉक खत्म न हो जाए, इसलिए वे जल्द से जल्द सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं।

किशनगंज में गैस की किल्लत की अफवाह से हड़कंप
किशनगंज में गैस की किल्लत की अफवाह से हड़कंप

पड़ोसियों से जानकारी मिलने के बाद लोग अपने अन्य काम छोड़कर केवल सिलेंडर लेने पर ध्यान दे रहे हैं। बाजारों में भी लोगों की यही दौड़ देखने को मिली। कई महिलाएं ई-रिक्शा और स्कूटी पर सिलेंडर लेकर गैस गोदामों की ओर जाती दिखाई दीं। विशेषकर डेमार्केट सब्जी मंडी और गांधी चौक के आसपास कई महिलाएं स्कूटी पर सिलेंडर ले जाती देखी गईं।

किशनगंज में गैस की किल्लत की अफवाह से हड़कंप
किशनगंज में गैस की किल्लत की अफवाह से हड़कंप

हालांकि जिले की गैस एजेंसियों ने किसी भी तरह की कमी से साफ इनकार किया है। एलपीजी गैस एसोसिएशन के सचिव ताल्हा यूसुफ ने बताया कि गोदामों में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और वितरण नियमित रूप से जारी है। वहीं, जगदम्बा गैस एजेंसी के श्रवण कुमार ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी की सुविधा निरंतर जारी है और फिलहाल किसी भी तरह की परेशानी नहीं है।

किशनगंज में गैस की किल्लत की अफवाह से हड़कंप
किशनगंज में गैस की किल्लत की अफवाह से हड़कंप

प्रशासन और पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर फैल रही गैस की कमी की खबरों को अफवाह बताया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर साझा किए जा रहे वीडियो और फोटो भ्रामक हैं और जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है।

किशनगंज में गैस की किल्लत की अफवाह से हड़कंप
किशनगंज में गैस की किल्लत की अफवाह से हड़कंप

एसडीएम अनिकेत कुमार ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह परेशान न हों। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें तीन महीने से लेकर सात साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा कालाबाजारी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा गैस की कालाबाजारी की स्थिति पाए जाने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य और सुचारू बनी रहे।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content