बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » राजनीतिक » राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

Share Now :

WhatsApp

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा और उसके सहयोगी NDA को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद राज्य में जीत का माहौल छा गया है। भाजपा और जेडीयू के नेताओं के बीच खुशी की लहर देखी गई। इसी खुशी के क्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा ने शहर के गुरुद्वारा साहिब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां पार्टी समर्थकों और अन्य गणमान्य लोगों ने जीत का जश्न मनाया।

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और चुनाव में प्राप्त सफलता का आनंद साझा किया। इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने कहा कि बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के कुशल नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जनता ने सरकार पर अपना भरोसा जताया है।

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

लखविंदर सिंह ने कहा, “बिहार की जनता ने एक सक्षम और विकासशील सरकार चुनने का निर्णय किया है। भाजपा और उसके सहयोगी NDA सरकार बिहार के विकास को और तेज गति देने का कार्य करेंगे। हम बिहार के मतदाताओं को उनके समझदारी भरे निर्णय के लिए बधाई देते हैं।”

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिनमें सूरज सिंह, बलदेव सिंह और अमोलक सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे। उन्होंने भी मतदाताओं का धन्यवाद किया और आगामी विकास कार्यों में जनता के सहयोग की अपील की।

बता दें कि बिहार में इस चुनाव परिणाम के बाद भाजपा और NDA के नेताओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में खुशी के जश्न का आयोजन किया, जबकि विपक्षी दल अपनी हार का विश्लेषण कर रहे हैं। इस जीत को पार्टी ने राज्य के विकास और जनता के विश्वास का प्रमाण बताया है।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

Leave a Comment

error: jantaexpress is copyright content