बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » 75वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार का राज्यभर में जश्न

 75वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार का राज्यभर में जश्न

Share Now :

WhatsApp

नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनता दल (यू) कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया, जबकि नौलखा मंदिर में मुख्यमंत्री की दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए विशेष पूजा-हवन किया गया।

 75वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार का राज्यभर में जश्न
75वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार का राज्यभर में जश्न

कार्यकर्ताओं ने मांगा ‘रिटर्न गिफ्ट’

जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से ‘रिटर्न गिफ्ट’ के तौर पर उनके पुत्र निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग की। हालांकि इस पर मुख्यमंत्री की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन मांग को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

 75वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार का राज्यभर में जश्न
75वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार का राज्यभर में जश्न

51 लाख आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा ड्रेस

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग ने बड़ी पहल की घोषणा की है। राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दो-दो सेट ड्रेस उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना की औपचारिक शुरुआत ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार करेंगे।

पहले चरण में करीब 51 लाख बच्चों को ड्रेस वितरित किए जाने का लक्ष्य है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण से होगी, जिसके बाद बगहा में भी बच्चों के बीच ड्रेस बांटे जाएंगे।

 75वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार का राज्यभर में जश्न
75वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार का राज्यभर में जश्न

दिनभर आयोजित होंगे कार्यक्रम

जन्मदिन के अवसर पर कई सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। सुबह 10 बजे मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास 02 पोलो रोड पर रक्तदान शिविर लगाया गया। दोपहर 12:05 बजे विधानसभा के सामने सप्तमूर्ति गोलंबर से लव-कुश सेवा मिशन के कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर कल्याण बिगहा के लिए रवाना किया गया।

शाम 6 बजे रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री के जीवन और संघर्ष पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘मीर-ए-कारवां’ का विमोचन होगा। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और स्वयं मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।

 75वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार का राज्यभर में जश्न
75वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार का राज्यभर में जश्न

दीदी सिलाई केंद्रों का विस्तार

मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 2022 में मुंगेर जिले से शुरू हुआ बिहार का पहला दीदी सिलाई केंद्र अब 15 जिलों में 25 आधुनिक सिलाई उत्पादन-सह-प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में विस्तारित हो चुका है। इसके अलावा सभी प्रखंडों में दो-दो उप-सिलाई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

कुल मिलाकर 1050 सिलाई केंद्रों से लगभग एक लाख जीविका दीदियां रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की पहली पाठशाला हैं और जीविका दीदियों द्वारा तैयार की गई पोशाक केवल वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और समान अवसर का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सरोकार और विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

5 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content