बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » किशनगंज में KB लाइट शो रूम का भव्य उद्घाटन

किशनगंज में KB लाइट शो रूम का भव्य उद्घाटन

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला में रविवार को KB लाइट शो रूम का भव्य उद्घाटन धूमधाम के साथ किया गया। इस मौके पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें अख्तरुल ईमान, सरवर आलम और कमरुल हुदा शामिल थे।

किशनगंज में KB लाइट शो रूम का भव्य उद्घाटन
किशनगंज में KB लाइट शो रूम का भव्य उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस नए शो रूम के खुलने से शहरवासियों को अब लाइटिंग, प्लंबिंग, बाथ फिटिंग, डोर लॉक, हैंडल सहित घर निर्माण से जुड़ी कई आवश्यक सामग्रियां एक ही स्थान पर किफायती कीमत पर उपलब्ध होंगी।

किशनगंज में KB लाइट शो रूम का भव्य उद्घाटन
किशनगंज में KB लाइट शो रूम का भव्य उद्घाटन

शो रूम के निदेशक कौशर नजीरी ने बताया कि आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां उच्च गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन वाली सामग्रियां रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह शो रूम खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो अपने घर को आधुनिक और बेहतर तरीके से सजाना चाहते हैं।

किशनगंज में KB लाइट शो रूम का भव्य उद्घाटन
किशनगंज में KB लाइट शो रूम का भव्य उद्घाटन

इस अवसर पर अख्तरुल ईमान ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षित युवा व्यापार के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केवल नौकरी ही विकल्प नहीं है, बल्कि व्यवसाय के माध्यम से भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है।

वहीं कमरुल हुदा और सरवर आलम ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब स्थानीय लोगों को अच्छी गुणवत्ता की सामग्री खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सामान मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

किशनगंज में KB लाइट शो रूम का भव्य उद्घाटन
किशनगंज में KB लाइट शो रूम का भव्य उद्घाटन

कार्यक्रम में नौसर नजीरी, इसहाक आलम, ईदु हुसैन सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे। शो रूम के उद्घाटन से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News