बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » क्राइम न्यूज़ » 22 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार

22 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार

Share Now :

WhatsApp

 

अररिया जिले के फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड में 1 मार्च को हुई 22 लाख रुपये की डकैती का मास्टरमाइंड अब पुलिस की गिरफ्त में है। कुख्यात अपराधी अब्दुल रज्जाक को पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

22 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार
22 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार

इस सनसनीखेज डकैती में हथियारबंद अपराधियों ने वार्ड संख्या 5 स्थित किराना दुकानों को निशाना बनाते हुए भारी नकदी लूट ली थी। वारदात के बाद जिले में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था, जिसने लगातार छापेमारी कर पहले भी कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था।

22 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार
22 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार

मनोज साह से मिले सुराग ने खोला रज्जाक तक पहुंचने का रास्ता

इस केस में पहले पकड़े गए आरोपी मनोज कुमार साह से हुई पूछताछ के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर अब्दुल रज्जाक की तलाश तेज की गई। आखिरकार पुलिस ने पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र से उसे धर दबोचा।

22 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार
22 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार

दर्जनों गंभीर केस में वांछित था अब्दुल रज्जाक

पुलिस के अनुसार अब्दुल रज्जाक पहले से फारबिसगंज, सिमराहा, फुलकाहा और जोगबनी थाना क्षेत्रों में कई संगीन अपराधों में वांछित था। उस पर डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि रज्जाक की गिरफ्तारी के साथ इस डकैती कांड की लगभग पूरी परतें खुल चुकी हैं।

एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अधिक ताजा खबरों के लिए पढ़ें Jeb News.

Leave a Comment

Other News

error: jantaexpress is copyright content